Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शाहजहांपुर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों का सफल परीक्षण।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शाहजहांपुर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों का सफल परीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शत्रु हमले या किसी भी आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा आमजन में सतर्कता का संदेश देना था।

शुक्रवार सायं 6:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। ब्लैकआउट के दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी चौकियों पर मोर्चा संभालते हुए सतर्कता और अनुशासन का परिचय दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लैकआउट का अर्थ केवल बिजली बंद करना नहीं है, बल्कि ऐसी स्थिति तैयार करना है जिससे किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में दुश्मन के लिए लक्ष्य की पहचान करना असंभव हो जाए।

मॉकड्रिल के दौरान सायरन सिस्टम, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन उपकरणों और स्वयंसेवकों के रिस्पॉन्स टाइम की गहन समीक्षा की गई। पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

सायं 6:30 बजे “ऑल क्लियर” सायरन बजाया गया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई और मॉकड्रिल का समापन किया गया। अधिकारियों ने इस अभ्यास को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे वास्तविक आपदा की स्थिति में बेहतर कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त), एसपी सिटी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परिवहन अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ, होमगार्ड कमाण्डेन्ट, उप-नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) सहित आपदा मित्र, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एंड गाइड एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह मॉकड्रिल जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता और प्रशासनिक सतर्कता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!