Breaking News

शाहजहांपुर: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की हत्या के आरोप में सुमित कुमार को पुलिस ने दबोचा।

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की हत्या के आरोप में सुमित कुमार को पुलिस ने दबोचा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी श्रीमती सपना से अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग की थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में टीम का गठन किया और अभियुक्त को मोहम्मदी रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और अन्य सबूतों की तलाश जारी है।

यह गिरफ्तारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता और समय पर की गई कार्रवाई का परिणाम है, जिससे इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया ।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!