Breaking News

सहसवान में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत।

सहसवान में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत।

बदायूं–मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सवारी बाल-बाल बची।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। बदायूं–मेरठ हाईवे पर चौकी नंबर चार के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि ई-रिक्शा में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान निसार अहमद पुत्र अंसार अहमद, निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद, थाना सहसवान के रूप में हुई है। जैसे ही घटना की खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!