Breaking News

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा की चमक।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा की चमक।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी। आज दिनांक 20/01/2026 को ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उनकी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि छात्र अपनी शैक्षणिक तैयारियों को परख सकें और भविष्य के लिए खुद को और बेहतर बना सकें।

इस ओलंपियाड में कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के कुल 169 छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए प्रश्नपत्र गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और लॉजिकल रीजनिंग पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों का था। वहीं कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए पी.सी.एम., पी.सी.बी., गणित, कॉमर्स और ह्यूमेनिटीज से संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र और असेसमेंट रिपोर्ट प्रदान की जाएगी। साथ ही टॉप-3 विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था है।

  • नेशनल टॉपर्स को क्रमशः लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन
  • रीजनल टॉपर्स (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)
  • डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम की संयोजिका रिद्धिमा धरेजा रहीं। आयोजन में सहयोग करने वालों में

श्री भानु प्रताप सिंह, श्री मयंक शर्मा, श्री गौरव शर्मा, श्रीमती नूपुर अग्रवाल, श्रीमती शिखा अनेजा और श्री अंकित यादव का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ओलंपियाड छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से जोड़ते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!