Breaking News

बदायूं: गिग वर्कर्स को मिला डिजिटल व वित्तीय सशक्तिकरण का मंच, बदायूं में हुआ विशेष प्रशिक्षण।

गिग वर्कर्स को मिला डिजिटल व वित्तीय सशक्तिकरण का मंच, बदायूं में हुआ विशेष प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूं। शहर के खजुरिया ग्राम पंचायत, ब्लॉक बिसौली में गिग वर्कर्स को डिजिटल और वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के लिए महिंद्रा फाइनेंस और एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्लंबर, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, किसान सहित 98 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनआईआईटी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर नदीम हैदर और ग्राम प्रधान रंजना जी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान नदीम हैदर ने वित्तीय अनुशासन, बीमा की उपयोगिता और ऋण समय पर चुकाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

उन्होंने प्रतिभागियों को बचत, निवेश और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी और इनमें नामांकन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ‘डिजिलॉकर’ ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर नदीम हैदर द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एनआईआईटी फाउंडेशन के असिस्टेंट ट्रेनर मनोज कुमार, असिस्टेंट ट्रेनर रिदा खान, मोबिलाइजर जुनैद खान और अंजली सागर मौजूद रहे।

प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें वित्तीय योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा की बेहतर समझ मिली है। उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस द्वारा संचालित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!