Breaking News

बरेली: ईवीएम–चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर सपा भ्रम फैला रही है : प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर।

ईवीएम–चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर सपा भ्रम फैला रही है : प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा झूठ, भ्रम और अविश्वास की राजनीति कर लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रही है। दो दिवसीय बरेली दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब भी चुनावी नतीजे सपा के पक्ष में नहीं आते, वह चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा पहले एसआईआर का विरोध करती है, फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करती है। यह सब उनकी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने की सोची-समझी रणनीति है। लोकतंत्र की रीढ़ मानी जाने वाली संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ईवीएम को लेकर सपा के दोहरे रवैये पर कटाक्ष करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि जब जीत मिलती है तब ईवीएम पर भरोसा होता है, लेकिन हारते ही वही ईवीएम दोषी ठहरा दी जाती हैं। यह अवसरवादिता और राजनीतिक हताशा का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

इससे पूर्व प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दिवंगत फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!