Breaking News

शाहजहांपुर: चौक कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ की बैठक।

चौक कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ की बैठक।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। होली के पावन पर्व को शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान त्योहार के समय सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी बैठकों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का पर्व भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं, किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और अफवाहों से दूर रहने की भी सलाह दी गई।

बैठक में सुशील दीक्षित, राजू सारस्वत, सरताज अली, असलम, अनुराग गुप्ता, सुरेश, अमित, सरफराज, मुन्ना, पंकज, रहीस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस को सहयोग देने और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक के अंत में प्रभारी निरीक्षक ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता की साझेदारी से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!