Breaking News

बदायूं: थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, चौकीदारों को कंबल वितरित कर किया सम्मानित।

थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, चौकीदारों को कंबल वितरित कर किया सम्मानित।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना अलापुर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके विधिक व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और कानूनी तरीके से समाधान किया जाए।

इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया गया और उसे अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज पर थाना समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनते हुए उनका निस्तारण करा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना अलापुर में सभी चौकीदारों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को भी सुना। ठंड के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने प्रत्येक चौकीदार को एक-एक कंबल वितरित कर सम्मानित किया, जिससे चौकीदारों में उत्साह और संतोष का वातावरण दिखाई दिया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह अपने समस्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!