Breaking News

सहसवान की बेटी इज्मा फातिमा राष्ट्रीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम।

सहसवान की बेटी इज्मा फातिमा राष्ट्रीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम।

सब एडिटर, आसिम अली

सहसवान (बदायूं)। स्कूल फेडरेशन गेम्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय भारोत्तोलन अंडर-19 बालक/बालिका प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान (जनपद बदायूं) की कक्षा 12 की छात्रा इज्मा फातिमा का चयन 69 किलोग्राम भारवर्ग, अंडर-19 बालिका वर्ग में हुआ है। छात्रा के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सहसवान क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री आमोद रेंडर, पूर्व प्रबंधक सुरेशचंद्र सक्सेना एवं प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद ने इज्मा फातिमा को राष्ट्रीय टीम में चयन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और आशा जताई कि इज्मा राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

इस अवसर पर छात्रा के कोच एवं शारीरिक शिक्षक अनूप कुमार सिंह ने इज्मा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति पूर्णतः समर्पित खिलाड़ी रही है। उसने नियमित रूप से कठोर अभ्यास किया, तकनीक पर विशेष ध्यान दिया और स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इज्मा फातिमा राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जनपद बदायूं एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

वहीं, इज्मा फातिमा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय प्रबंधन और कोच अनूप कुमार सिंह को देते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने का पूरा प्रयास करेगी।

क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने भी इज्मा फातिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!