Breaking News

बदायूं: माघ मेला 2026: गंगा स्नान पर्वों पर कानून-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात। 

माघ मेला 2026: गंगा स्नान पर्वों पर कानून-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात। 

बदायूँ। माघ मेला 2026 के अंतर्गत जनवरी से फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले गंगा स्नान पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार पौष पूर्णिमा (03 जनवरी 2026), मकर संक्रांति (15 जनवरी 2026), मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026), बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026), माघी पूर्णिमा (01 फरवरी 2026) तथा महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों को नामित किया गया है।

गंगा स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर प्रथम पाली (रात्रि 02:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक) एवं द्वितीय पाली (प्रातः 10:00 बजे से स्नान समाप्ति तक) में मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। कछला गंगा घाट, कासगंज की ओर कछला घाट, कछला पुल सहित अन्य प्रमुख घाटों पर संबंधित तहसीलदारों, उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में गंगा घाटों पर लगातार भ्रमणशील रहें तथा कानून-व्यवस्था, यातायात संचालन, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थितियों पर विशेष सतर्कता बनाए रखें। साथ ही पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!