Breaking News

शाहजहांपुर: समाजसेवा के कार्यों को मिला सम्मान, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर किए गए सम्मानित।

समाजसेवा के कार्यों को मिला सम्मान, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर किए गए सम्मानित।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कुमार सागर को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केपी गुप्ता द्वारा उनके अस्पताल अर्नब हॉस्पिटल में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि समाजसेवी कुमार सागर गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से लगातार निर्धन एवं असहाय लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि कुमार सागर के सेवा भाव से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूती मिले।

डॉ. केपी गुप्ता ने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और ऐसे पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

सम्मान समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने भी समाजसेवी कुमार सागर के कार्यों की सराहना की।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!