Breaking News

ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित, 24 घंटे तैनात रहता है सुरक्षाबल : डीएम

ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित, 24 घंटे तैनात रहता है सुरक्षाबल : डीएम

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को डीएम कम्पाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय वेयरहाउस के मुख्य दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गईं, जिसके बाद अंदर सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा यहां 24 घंटे पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहता है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की पूर्ण कार्यशीलता, प्रवेश-निकास पर कड़ी निगरानी तथा सुरक्षा बलों की सतत तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!