Breaking News

शीत लहर से राहत: सहसवान नगर में जगह-जगह जलवाए गए अलाव, रैन बसेरे की भी पुख्ता व्यवस्था।

शीत लहर से राहत: सहसवान नगर में जगह-जगह जलवाए गए अलाव, रैन बसेरे की भी पुख्ता व्यवस्था।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। कड़ाके की ठंड और लगातार चल रही शीत लहर को देखते हुए सहसवान नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देश पर नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।

नगर में विलसनगंज चौराहा, नसरुल्लागंज चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट, शाहबाजपुर चौराहा (लाल मियां होटल के पास), शाहबाजपुर छः सड़का, यात्री शेड सहित अन्य स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा ठंड से बचाव के लिए एक रैन बसेरे की भी व्यवस्था नगर पालिका परिषद परिसर में की गई है। बाहर से आने वाले मुसाफिर रात के समय यहां रुककर सुरक्षित व आरामदायक ढंग से विश्राम कर सकते हैं। रैन बसेरे में दिन-रात एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही शौचालय, बाथरूम, स्नान की सुविधा एवं शाम के समय अलाव की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने रात के समय नगर में घूमकर अलाव की स्थिति का निरीक्षण किया तथा रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी मुसाफिर या जरूरतमंद को असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!