Breaking News

बिजली के खंभे व तार की मांग को लेकर टांडा खुर्द में ग्रामीणों का प्रदर्शन।

बिजली के खंभे व तार की मांग को लेकर टांडा खुर्द में ग्रामीणों का प्रदर्शन।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। टांडा खुर्द गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से वे 200 मीटर दूर लगे पोल से निजी केबल के सहारे बिजली ले रहे हैं, जबकि वे हर महीने नियमित रूप से बिल का भुगतान भी करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर से खींचे गए तारों के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है और अक्सर खतरे की स्थिति भी पैदा होती है। समस्या समाधान के लिए ग्रामीणों ने पहले चहनियां पावर हाउस के अवर अभियंता सुभाष यादव को ज्ञापन दिया था। जेई ने मौके पर जाकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।

ग्रामीणों ने बताया कि आश्वासन के कुछ दिनों बाद जब उन्होंने जेई से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि टांडाकला खेल मैदान में बिजली के पोल पड़े हैं, जिन्हें ग्रामीण स्वयं मंगवाकर लगवा लें। इसके बाद लोगों ने अपने खर्च पर ट्रैक्टर की व्यवस्था की, पांच पोल ढोकर लाए और मजदूर लगाकर खंभे भी खड़ा करवा दिए।

इसके बावजूद अब तक अतिरिक्त पोल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं और न ही घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए केबल तार लगाए गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

प्रदर्शन में अनिल पांडेय, अवधेश पांडेय, अरविंद तिवारी, बदरे आलम, शिव हरक यादव, बनारसी यादव, सनी यादव, गिरिजा देवी, रामजी मास्टर, जब्बार फौजी, इसराहक अहमद सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!