Breaking News

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश।

सनोज कुमार 

उन्नाव। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही या शिकायतों की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जहां भी असंतोषजनक फीडबैक मिला है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह और जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी ने आईजीआरएस पर दर्ज असंतुष्ट शिकायतों की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और राजस्व संबंधी विवाद—जैसे चकरोड, पैमाइश और अवैध कब्जे—को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का फीडबैक शिकायतकर्ता से अवश्य लिया जाए, ताकि निस्तारण संतोषजनक हो सके। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में कुल 114 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें राजस्व 71, पुलिस 21, विकास 7, नगर पालिका 6 और अन्य विभागों की 9 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!