Breaking News

जन चौपाल में उठा ग्रामीण विकास का मुद्दा, अभिनेता राजपाल नौरंग यादव भी रहे शामिल।

जन चौपाल में उठा ग्रामीण विकास का मुद्दा, अभिनेता राजपाल नौरंग यादव भी रहे शामिल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। विकासखंड बण्डा के ग्राम कुण्डरा में मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर जिला प्रशासन ने संवाद स्थापित किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

चौपाल की खास बात यह रही कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल नौरंग यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और ग्रामीण विकास से जुड़े कई सुझाव प्रशासन के सामने रखे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवाज को मजबूत और योजनाओं के लाभ को अधिकतम करना जरूरी है। अभिनेता ने गांव में तीन नई सड़कों के निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीण जीवन को आसान बनाएंगी।

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जा चुके हैं। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या को कार्यालय में आकर या सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उनका उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का समाधान समय से हो और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे फॉर्म 4 दिसंबर तक हर हाल में भरकर जमा करा दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद फॉर्म जमा न करने वाले व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि मतदान लोकतंत्र की शक्ति है, इसलिए सभी नागरिक अपने नाम अवश्य जुड़वाएं।

बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने की अपील

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसलिए समाज को बेटियों को बोझ न समझकर उन्हें शिक्षा और अवसर देने की दिशा में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, इसलिए उनके भविष्य को सशक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

शिक्षण संस्थानों और आधारभूत संरचनाओं में सुधार की दिशा में कार्य

चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खेल मैदान, पुस्तकालय, मिड-डे मील शेड सहित कई विकास कार्य प्राथमिकता पर आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।

अभिनेता ने किया अधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में अभिनेता राजपाल नौरंग यादव ने प्रशासनिक टीम का आभार जताते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार तभी संभव है जब प्रशासन और समाज साथ मिलकर कार्य करें।

जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, उपजिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!