Breaking News

बदायूं के 4.34 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, खातों में पहुँचे 2000 रुपये।

बदायूं के 4.34 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, खातों में पहुँचे 2000 रुपये।

बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर बदायूं जनपद के 4,34,275 कृषकों के बैंक खातों में 2000 रुपये की किस्त सीधे हस्तांतरित की गई।

कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहाँ बड़ी संख्या में किसान और अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले के सभी न्याय पंचायतों पर भी कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया, ताकि हर किसान योजना की पारदर्शिता और लाभ प्रक्रिया को समझ सके।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। खेतों में उपयोगी तकनीकों, फसल सुरक्षा, उर्वरक व्यवस्था और आगामी रबी सीजन की तैयारी को लेकर भी सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, जिला परियोजना समन्वयक यूपी डॉस्प विवेक कुमार गौरव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग अमित कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। दूर-दराज से पहुंचे किसान भाइयों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!