Breaking News

दहगवां में माधव किसान मेला एवं दंगल का शुभारंभ।

दहगवां में माधव किसान मेला एवं दंगल का शुभारंभ।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा बोले — “सरकार सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए प्रतिबद्ध”

बदायूं। दहगवां में आयोजित माधव किसान मेला, नुमाइश एवं दंगल का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनता के हित में नए आयाम स्थापित कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित और सशक्त बनाने का कार्य निरंतर कर रही है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर ही सरकार कार्य कर रही है।

राज्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ नागरिकों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराकर अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि यहाँ कानून का राज स्थापित है तथा असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जे.के. सक्सेना सहित कई जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी अवनीश राय और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!