Breaking News

शाहजहाँपुर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए जापानी डेलिगेशन का दौरा, नगर निगम में पायलट प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी।

शाहजहाँपुर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए जापानी डेलिगेशन का दौरा, नगर निगम में पायलट प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहाँपुर। नगर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जापान की इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ जापान की डेलिगेशन टीम ने मंगलवार को शहर का दौरा किया। इस दौरान टीम के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जापानी विशेषज्ञों के बीच वेस्ट मैनेजमेंट और ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जापानी डेलिगेशन का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में ऐसा प्लांट स्थापित करना है, जहाँ शहर में उत्पन्न होने वाले कूड़े से ऊर्जा उत्पादन किया जा सके। प्रस्तावित संयंत्र न केवल कूड़े के वैज्ञानिक प्रबंधन में सहायक होगा, बल्कि इससे बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। टीम ने बताया कि इस तकनीक से किसी भी प्रकार के वेस्ट से मशीनों में उपयोग होने वाला तेल और चारकोल तैयार किया जा सकता है, जिसका औद्योगिक उपयोग या बाजार में विक्रय संभव है।

नगर निगम में इस प्रोजेक्ट को पायलट मॉडल के रूप में शुरू करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जापानी तकनीक के जरिए शहर में कूड़ा निस्तारण और ऊर्जा उत्पादन को एक नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है।

दौरे के दौरान जापानी विशेषज्ञ इचीपूरा कोकी, ईतो तोमो आकी, सूयामा योशिमाशा और अरिमा योशिकी मौजूद रहे। इनके साथ नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा, सीएसएफआई हरिवंश दीक्षित, एसडब्ल्यूएम एवं आईटी विशेषज्ञ सैफ सिद्दीकी और नगर निगम की टीम ने नगर क्षेत्र का सर्वे कर परियोजना की संभावनाओं का आकलन किया।

शहर में कूड़ा प्रबंधन की पुरानी समस्या को देखते हुए यह परियोजना शहर की दिशा एवं दशा बदलने में अहम साबित हो सकती है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!