Breaking News

विधायक खेल स्पर्धा में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, उभरी नई प्रतिभाएं।

विधायक खेल स्पर्धा में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, उभरी नई प्रतिभाएं।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग चंदौली द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा (विधानसभा सकलडीहा) का आयोजन शनिवार और रविवार को खण्डवारी देवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

शनिवार को स्पर्धा का शुभारंभ सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने विवेकानंद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।

विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन स्टेडियम का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के अवसर मिलेंगे।

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, फुटबॉल और भारोत्तोलन में दमखम दिखाया।

फाइनल परिणाम (रविवार)

एथलेटिक्स (सब जूनियर – बालक)

• 100 मीटर दौड़ – शिव प्रथम, तौसीफ द्वितीय

• 800 मीटर दौड़ – सोनू प्रथम, अजीत द्वितीय

 

एथलेटिक्स (सब जूनियर – बालिका)

• गोला प्रक्षेप – अमृता यादव प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय

• 100 मीटर दौड़ – नगमा खातून प्रथम, चंचल सैनी द्वितीय

• 800 मीटर दौड़ – प्रिया कुमारी प्रथम, चंचल साहनी द्वितीय

 

एथलेटिक्स (बालक – जूनियर)

• 100 मीटर – विकास यादव प्रथम, अमन कुमार द्वितीय

• 200 मीटर – विकास यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय

 

कबड्डी

• जूनियर बालिका – बलुआ विजेता, सुपर सेवन वन वीरांगना उपविजेता

• जूनियर बालक – जमुनीपुर विजेता, बछौली उपविजेता

 

फुटबॉल

• जूनियर बालक – YT यश स्पोर्टिंग विजेता, चहनियां फुटबॉल क्लब उपविजेता

• सब जूनियर बालक – नौदर विजेता, KFC चहनियां उपविजेता

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन यादव, रजनीश पांडेय, राहुल वर्मा, खेल शिक्षक सुशील पांडेय, रवींद्र सिंह, खेल अनुदेशक वैशाली, गौतम, प्रियंका यादव, नीलम यादव, परमानंद यादव, शतेंद्र कुमार सिंह, तपेश्वर वकील, जयप्रकाश तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी और प्रदीप, विजय मौजूद रहे। खेल संचालन अनीस सिंह ने किया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!