Breaking News

स्काउट–गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, देशभक्ति की भावना से भरा अंतिम दिवस।

स्काउट–गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, देशभक्ति की भावना से भरा अंतिम दिवस।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट–गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को उत्साह और अनुशासन की अनूठी छाप छोड़ते हुए हुआ। अंतिम दिन की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को बी.पी. सिक्स की स्किल, पायनरिंग कार्यों तथा शिविर जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों ने टेंट, गैजेट, टावर व आकर्षक प्रवेश द्वार बनाकर अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति पर आधारित झांकी निकाली गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। दिनभर के विभिन्न सत्रों के बाद शिविर का समापन परंपरागत कैम्प फायर के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रों को बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की याद दिलाते हुए कहा कि “देश को जब भी जरूरत पड़े, हमें अपने जीवन को राष्ट्रहित में समर्पित करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।” उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी स्काउट–गाइड्स को बधाई दी।

अतिथियों का स्वागत जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रजनीश ने किया और प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग काउंसलर महेंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद प्रकाश सिंह, मार्कण्डेय प्रसाद, दीनबंधु, साचु प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, अनूप कुमार, सुनील कुमार, बबलू गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, अतुल कुमार, सतीश कुमार तिवारी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। ट्रेनर के रूप में महेंद्र कुमार व गुड़िया कुमारी ने विशेष सहयोग दिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!