Breaking News

मुगलसराय में होगा टीबीसीसीएल सीजन-2 का ट्रायल, विजेता टीम को मिलेगा 16 लाख का इनाम।

मुगलसराय में होगा टीबीसीसीएल सीजन-2 का ट्रायल, विजेता टीम को मिलेगा 16 लाख का इनाम।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ और टीबीसीसीएल समिति के संयुक्त तत्वावधान में टीबीसीसीएल सीजन-2 का ट्रायल आगामी 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 10 बजे से टारगेट क्रिकेट क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड, मानस नगर, मुगलसराय में होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष विजय कुमार भारती ने बताया कि विजेता टीम को 16 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 12 लाख रुपये, तीसरे स्थान की टीम को कप और 4 लाख रुपये, जबकि चौथे स्थान की टीम को कप और 3 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को विशेष पुरस्कार के रूप में मोटर बाइक दी जाएगी।

संघ सचिव हरिहर प्रसाद ने बताया कि इस ट्रायल में चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वाराणसी योद्धा टीम के पूर्व मेंटोर शौजब हुसैन ने कहा कि “यह मंच भी है और मौका भी — खिलाड़ियों को सिर्फ अपना हुनर दिखाना है।” उन्होंने बताया कि पूरे ट्रायल के दौरान उनकी नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!