Breaking News

कासगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बुलट बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

कासगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बुलट बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बुलट बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलट सवार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्ची करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। राहगीरों ने तुरंत बच्ची को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम आयजा था, जिसकी उम्र लगभग छह वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि आयजा अपने घर के बाहर अपनी सहेली के साथ खेल रही थी, तभी पटियाली की ओर जा रहा बुलट बाइक सवार अचानक उसे टक्कर मार गया। हादसे में बुलट सवार युवक भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बुलट बाइक को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को बिना पोस्टमॉर्टम घर ले गए।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पटियाली रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। मृतका आयजा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, जिसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!