Breaking News

बलरामपुर में शुरू हुआ ‘यातायात माह नवम्बर 2025’, एसपी विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।

बलरामपुर में शुरू हुआ ‘यातायात माह नवम्बर 2025’, एसपी विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन एवं पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन बलरामपुर में ‘यातायात माह नवम्बर 2025’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि — “सुरक्षित यातायात हमारी जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, चारपहिया चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ओवर स्पीडिंग या स्टंट से बचें। सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और प्रेशर हॉर्न या मोडिफाइड साइलेंसर से परहेज करें।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवारजनों और मित्रों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़े।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत पूरे नवम्बर माह में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन बलरामपुर से शुरू होकर बहादुरापुर तिराहा, फुलवरिया बाईपास, भगवतीगंज, संतोषी माता तिराहा, वीर विनय चौराहा होते हुए पीपल तिराहा पुलिस चौकी तक पहुंची और पुनः नगर पालिका तिराहा होते हुए यातायात कार्यालय पर समाप्त हुई।

रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन को पंपलेट बांटकर और माइक के जरिए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक कौस्तुभ त्रिपाठी, प्रभारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!