Breaking News

ऑपरेशन लंगड़ा का फिर दिखा असर, लूट के आरोपी को लगी गोली।

ऑपरेशन लंगड़ा का फिर दिखा असर, लूट के आरोपी को लगी गोली।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले में पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” लगातार असर दिखा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस और लूट के आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ कादरचौक थाना क्षेत्र के मामूरगंज इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले दंपत्ति से लूट करने वाला आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल बदमाश की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के अठर्रा कुनिया गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले दंपत्ति से हुई लूट की वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!