Breaking News

पेशेवर अपराधी को 6 माह के लिए जिला बदर, पुलिस रखेगी पैनी नज़र।

पेशेवर अपराधी को 6 माह के लिए जिला बदर, पुलिस रखेगी पैनी नज़र।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। शातिर और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी पिंटू को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिंटू पर सदर कोतवाली में दर्ज गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे हैं। जिला बदर के दौरान उसे जिले की भौगोलिक सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यदि वह निर्धारित अवधि में जिले की सीमा में दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि यह कदम जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन लगातार ऐसे पेशेवर अपराधियों पर नजर रखे हुए है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!