Breaking News

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के परिवार से की मुलाकात, दी आर्थिक मदद और निशुल्क शिक्षा का वादा।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के परिवार से की मुलाकात, दी आर्थिक मदद और निशुल्क शिक्षा का वादा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह जसौली गांव पहुंचे और हाल ही में असामयिक निधन हो चुके पत्रकार राकेश चन्द्र यादव के परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

छात्रबली सिंह ने शोकाकुल पिता श्यामा प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आर्थिक मदद के साथ यह भी घोषणा की कि राकेश यादव के बच्चों को उनके विद्यालय SRVS में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने राकेश यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा दी और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज को गहरा आघात पहुंचा है।

छात्रबली सिंह ने यह भी कहा कि राकेश यादव न केवल एक उत्कृष्ट पत्रकार थे, बल्कि एक जीवंत और सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी भी थे। उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता और समाजसेवा में योगदान दिया। “अब समाज का दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में परिवार को सहयोग और संबल प्रदान किया जाए,” उन्होंने जोड़ा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!