Breaking News

टड़की गांव में ठप पड़े विकास कार्य, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी।

सांकेतिक चित्र (AI Generated)

टड़की गांव में ठप पड़े विकास कार्य, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी।

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित टड़की गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव की सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई हैं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ग्रामीणों का आवागमन तक मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो जाए, तो मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि खराब सड़कों के कारण एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार के तमाम विकास दावों के बावजूद गांव में आज तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हैं। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने तो पहुंचते हैं, लेकिन विकास के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं। लोगों का कहना है कि बजट जारी होता है, लेकिन धरातल पर उसका असर दिखाई नहीं देता।

गांव में न सड़क बनी है, न नाली, और न ही सरकारी नल या हैंडपंप ठीक से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सड़कों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

बाइट- ग्रामीण

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!