Breaking News

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने मनाई अनोखी दीपावली, गरीबों संग बांटी खुशियां – पेश की इंसानियत की मिसाल

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने मनाई अनोखी दीपावली, गरीबों संग बांटी खुशियां – पेश की इंसानियत की मिसाल।

रिपोर्ट – मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। दीपावली के अवसर पर जहां हर कोई अपने घर में खुशियां मना रहा था, वहीं थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने इस त्यौहार को अनोखे अंदाज़ में मनाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बच्चों को मिठाई और बुजुर्गों को रुपए भेंट किए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। रात के अंधेरे में वे खुद जरूरतमंदों के घर पहुंचे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने कहा –

“सच्ची दीपावली वही है, जब किसी के घर अंधेरे की जगह रोशनी पहुंचे।”

उनका यह मानवीय चेहरा और सौहार्द का संदेश पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने उनकी इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!