Breaking News

बलरामपुर: मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को जागरूक किया।

बलरामपुर: मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को जागरूक किया।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना श्रीदत्तगंज की एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम पचौथा में चौपाल का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह की अगुवाई में महिलाओं को दहेज प्रथा और बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उन्हें यह जानकारी दी गई कि बाल विवाह कानूनी अपराध है और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।

साथ ही, महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना शामिल हैं।

प्रशिक्षित अधिकारियों ने महिलाओं को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 108, 112, 102, 1930 के बारे में बताया। इसके अलावा Good Touch, Bad Touch, साइबर अपराध और थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस चौपाल का उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति सजग करना बताया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!