Breaking News

नगर में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया, सौहार्द और एकता का संदेश।

नगर में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया, सौहार्द और एकता का संदेश।

बरेली (बहेड़ी)। नगर में धार्मिक उत्साह और अनुशासन के साथ जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, जिन्होंने “गौसे आज़म ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए अमन और भाईचारे का संदेश दिया।

जुलूस का शुभारंभ नैनीताल रोड स्थित लईक सेठ की मार्केट से हुआ, जो पंजाबी कॉलोनी, होली चौराहा, शेखपुर होते हुए पुनः लईक सेठ की मार्केट पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं उलेमा और शायरों ने नात व मंनकबत पेश कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मौलाना मुख्तार अहमद कादरी, मौलाना इसराईल, सूफी अबरार, कारी ज़फर, गुड्डू, मो. यूसुफ, नसीम प्रिंस, अतीक रज़ा, तौफीक अहमद, सुब्हान और नदीम रज़ा सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

हाल ही में बरेली में उत्पन्न विवादों के बावजूद जुलूस-ए-गौसिया को पूर्णतः शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा बहेड़ी इकाई और नेता नईम अहमद की अहम भूमिका रही। उनके समन्वय और सूझबूझ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह जुलूस न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में सौहार्द, एकता और अनुशासन का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!