Breaking News

संघ शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव की तैयारियां, हसनपुर ग्राम सभा में बैठक संपन्न।

संघ शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव की तैयारियां, हसनपुर ग्राम सभा में बैठक संपन्न।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में आगामी विजयादशमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा हसनपुर में शुक्रवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संघ के इतिहास, उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि संघ की विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करती है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना इसका प्रमुख लक्ष्य है।

बैठक में यह तय किया गया कि विजयादशमी उत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संगठन और देशभक्ति की भावना को नई मजबूती मिलती है। इस वर्ष उत्सव को और अधिक प्रभावशाली और सार्थक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं तैयार की गईं।

कार्यक्रम में रामदीहल बिंद, विवेक सिंह, सतीश बिंद, सतीश यादव, नर्सिंग, आनंद कुमार, संतोष रामचंद्र बिंद, रमाशंकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक आयोजन की जिम्मेदारियां संभालने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। आयोजन को संघ की विचारधारा को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!