Breaking News

रेलवे प्रशासन की सख्ती, पुराने रोडवेज बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया।

रेलवे प्रशासन की सख्ती, पुराने रोडवेज बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। रेलवे प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से सटे पुराने रोडवेज बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। लंबे समय से खाली पड़े इस परिसर में धीरे-धीरे अवैध कब्जे बढ़ गए थे और कई लोगों ने अस्थायी दुकानें खोल ली थीं। इन कब्जों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

सोमवार को रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण और दुकानों को हटा दिया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की देखरेख में पुलिस बल और रेलवे कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि रेलवे की संपत्ति है और भविष्य में इसका उपयोग यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!