Breaking News

तेज़ रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौत, एक किशोर व वृद्ध गंभीर घायल।

तेज़ रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौत, एक किशोर व वृद्ध गंभीर घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराह बाईपास मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर और बोलेरो सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना नगला बंजारा गांव के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी अजीत सिंह का 13 वर्षीय पुत्र शोहित, जो कक्षा 5 का छात्र था, इन दिनों अपने फुफेरे भाई 17 वर्षीय सुरजीत निवासी बहेडिया और गांव के ही 17 वर्षीय भूरे के साथ बाइक से गोराह की ओर गया हुआ था। वापसी के दौरान जब तीनों किसी काम से सड़क किनारे बाइक रोककर खड़े थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में शोहित और सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भूरे और बोलेरो सवार 80 वर्षीय राजवीर सिंह निवासी किसरोली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृत किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

दो किशोरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाइट- आशीष गांधी, मृतकों का रिस्तेदार।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!