Breaking News

बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, तीन गिरफ्तार।

बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, तीन गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता हरिहरगंज फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान मिली, जब पुलिस ने एक कार से किशोरी को छुड़ाया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेहान, कामेश्वर यादव और शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि अपहृता को परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया जाएगा और अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सफलता को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!