Breaking News

ग्रामीणों ने चोरी करते समय चोर को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

ग्रामीणों ने चोरी करते समय चोर को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम गांव में ग्रामीणों की सूझबूझ से एक चोर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। देर रात तीन चोर एक घर में घुसे थे। आहट पाकर गृहस्वामी जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

ग्रामीणों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मोबाइल उसी रात दुबौलिया गांव और नरसिंह प्रजापति के घर से चोरी किए गए थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में ग्रामीण आरोपी को सौंपने से हिचकिचा रहे थे। समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम राजू निवासी सैयदराजा बताया और खुलासा किया कि वह मुगलसराय के रहने वाले संदीप नामक युवक के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करता है। उसने यह भी बताया कि संदीप से उसकी पहचान मजदूरी के दौरान हुई थी और उसी के बहकावे में आकर उसने चोरी शुरू की।

इस मामले में थाना अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हाल की चोरी की अन्य घटनाओं का भी पर्दाफाश करेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!