Breaking News

चकिया में चला सुरक्षा चेकिंग अभियान, पर्यटकों को दी गई सख्त हिदायतें।

चकिया में चला सुरक्षा चेकिंग अभियान, पर्यटकों को दी गई सख्त हिदायतें।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चकिया, चन्दौली। चकिया में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गरला तिराहे पर राजदरी देवदरी मार्ग से पहले रूटिंग चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई और डिग्गी की भी तलाशी ली गई।

कोतवाल अर्जुन सिंह ने राहगीरों और पर्यटकों से स्पष्ट अपील की कि कोई भी व्यक्ति शराब लेकर पर्यटन स्थलों या बांध की ओर न जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वाहन पर स्टंट करना, शोरगुल मचाना या किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान से न केवल पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि प्राकृतिक स्थलों की शांति और गरिमा भी बनी रहेगी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पुलिस की पहल की सराहना की है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!