Breaking News

रामगढ़ में 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक होगी प्राचीन रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।

रामगढ़ में 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक होगी प्राचीन रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनिया, चंदौली। रामगढ़ में 152 वर्षों से आयोजित होने वाली प्राचीन रामलीला इस वर्ष 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। रामलीला की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पहला दिन 21 सितम्बर को प्रभु श्री राम के जन्म की लीला से शुरू होगा और अंतिम दिन 4 अक्टूबर को प्रभु राम को राजगद्दी प्रदान कर समापन होगा।

इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 सितम्बर को फूलवारी, 23 को धनुषयज्ञ, 24 को राम विवाह, 25 को बनवास, 26 को राम केवट संवाद, 27 को चित्रकूट, 28 को नकटैया, 29 को राम-सुग्रीव मित्रता, 30 को लंका दहन, 1 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद, और 2 व 3 अक्टूबर को बाबा कीनाराम मठ के सामने विशाल मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में 2 अक्टूबर को लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, मेघनाद बध, राम-रावण युद्ध, रावण बध और 55 फीट ऊँचे रावण पुतले का दहन किया जाएगा।

इस अवसर पर गायक और कलाकार मनोज कुमार पांडेय, मुन्ना पांडेय, विजय कुमार पांडेय और दीपक जी (तबला वादक) रामायण गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन के मेले में भरत मिलाप की लीला आयोजित होगी।

संस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक धनंजय सिंह ने इस आयोजन की पूरी जानकारी साझा की और आम जनता से कार्यक्रमों में शामिल होकर रामलीला का आनंद लेने का आह्वान किया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!