Breaking News

अवर अभियंता का महेवा से चकरनगर स्थानांतरण, महेंद्र सिंह पटेल को विदाई एवं मनोज कुमार गुप्ता का स्वागत।

अवर अभियंता का महेवा से चकरनगर स्थानांतरण, महेंद्र सिंह पटेल को विदाई एवं मनोज कुमार गुप्ता का स्वागत।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा उपखंड क्षेत्र के कस्बा महेवा स्थित विद्युत घर पर कार्यरत अवर अभियंता महेंद्र सिंह पटेल का स्थानांतरण चकरनगर क्षेत्र के लिए हो गया है। उनके स्थान पर नवागत अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्युत घर महेवा में उपखंड अधिकारी बकेवर संत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानांतरित अवर अभियंता महेंद्र सिंह पटेल को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवागत अभियंता मनोज कुमार गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उपखंड अधिकारी संत कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण और पोस्टिंग की प्रक्रिया सामान्य होती है। अधिकारी और कर्मचारी जहाँ भी कार्य करें, शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में कार्य करना सबसे पहली जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष जैन, एसएसओ योगेश यादव, नीरज राठौर, अजय यादव, लाइनमैन राहुल पाल, श्यामलाल, गीतम सिंह, राजू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!