Breaking News

अलीनगर में सड़क हादसा: प्यारे लाल की मौत, बाइक सवार परिवार के दो सदस्य घायल।

अलीनगर में सड़क हादसा: प्यारे लाल की मौत, बाइक सवार परिवार के दो सदस्य घायल।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पैदल अपने घर लौट रहे प्यारे लाल (40 वर्ष) को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में बाइक सवार की पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

प्यारे लाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही है। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य अब परिवार के साथ नहीं होने से परिजनों का दुख और हाहाकार बढ़ गया है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक का फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!