Breaking News

जीवित्पुत्रिका के दिन कर्मनाशा नदी में डूबे दो मासूम, दूसरे दिन मिला शव।

जीवित्पुत्रिका के दिन कर्मनाशा नदी में डूबे दो मासूम, दूसरे दिन मिला शव।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव में जीवित्पुत्रिका व्रत के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। रविवार की शाम कर्मनाशा नदी में नहाने उतरे दो मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए। लगातार खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव सोमवार को गांव के पास ही नदी से बरामद किए गए।

पुलिस और ग्रामीणों ने बताया कि चारी गांव की महिलाएं जीवित्पुत्रिका की पूजा के लिए नदी तट पर जुटी थीं। इसी बीच दो बच्चे भी वहां आ पहुंचे और नहाने लगे। अचानक तेज बहाव में फंसकर दोनों डूब गए। डूबने वालों में एक की उम्र करीब 14 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है।

हादसे के बाद घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने से खोज में कठिनाई आई और दोनों का पता नहीं चल सका।

सीओ सकलडीहा ने बताया कि सोमवार को गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!