Breaking News

बलुआ पुलिस और एसओजी का बड़ा ऑपरेशन, विदेशी असलहा के साथ तस्कर दबोचा।

बलुआ पुलिस और एसओजी का बड़ा ऑपरेशन, विदेशी असलहा के साथ तस्कर दबोचा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जनपद चंदौली में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई ने असलहा तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। बलुआ थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में टीम ने एक तस्कर को पकड़कर उसके पास से 5 विदेशी पिस्टल, 5 मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया। इस घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली थी कि सैदुपुर पुल के पास एक युवक संदिग्ध बैग लेकर खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद गुड्डु पुत्र सोहराब निवासी फलमंडी मुंगेर मिलेट्री बाजार, थाना कोतवाली मुंगेर, बिहार बताया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से पिस्टल लाकर भदोही निवासी विनय शर्मा को बेचता था। एक पिस्टल की कीमत 25 हजार रुपये तय होती थी और बाद में इन्हें ऊंचे दाम पर आगे सप्लाई किया जाता था। पुलिस मान रही है कि यह कारोबार लंबे समय से चल रहा था और इसकी कड़ियां कई जिलों से जुड़ी हो सकती हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इस अभियान में बलुआ थाना पुलिस और एसओजी टीम के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!