Breaking News

सड़क पर निकला विशालकाय अजगर, घंटों रुका यातायात – वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

सड़क पर निकला विशालकाय अजगर, घंटों रुका यातायात – वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम गुलरिहा मजरा उल्लहिया से शिवपुर महंत जाने वाले मार्ग पर अचानक एक विशालकाय अजगर आ पहुंचा। सड़क पर रेंगते हुए पहुंचे इस अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए और कई घंटे तक यातायात ठप रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक सड़क किनारे से अजगर निकलकर बीच सड़क पर आ गया। राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दूर-दूर खड़े होकर उसे देखते रहे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन निषाद के माध्यम से वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन दरोगा केसरी प्रसाद ने बताया कि यह अजगर लगभग 8 फीट लंबा था, जिसे पकड़कर पास के गुमड़ी जंगल में छोड़ दिया गया है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!