Breaking News

कासगंज में भाजपा सांसद की बहन के साथ ससुर और देवरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल।

कासगंज में भाजपा सांसद की बहन के साथ ससुर और देवरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत के साथ उनके ही ससुर और देवरों द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति महिला को लाठी से पीट रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा बुजुर्ग कोई और नहीं बल्कि महिला का ससुर लक्ष्मण सिंह है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी ससुर व एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

घटना कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर की है। आरोप है कि पीड़िता रीना राजपूत का पति और ससुर उसके नहाते समय वीडियो बना रहे थे। इसका विरोध करने पर ससुर लक्ष्मण सिंह ने राइफल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और राइफल की बट से हमला किया। पीड़िता घर से भागी तो आरोपियों ने बाहर पकड़कर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।

रीना राजपूत का कहना है कि उसके केवल दो बेटियां हैं, बेटा नहीं है, जिसके चलते ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते हैं और उसके पति को दूसरी शादी करने के लिए उकसाते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुर बहुओं पर गंदी नजर रखते हैं और उन्हें घर से निकाल देते हैं।

वहीं, रीना राजपूत की देवरानी हंसमुखी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुर करप्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और बेटे की शादी कराने के बाद बहुओं को अपने पास रखना चाहते हैं। हंसमुखी ने आरोप लगाया कि जब उसकी छह महीने की बेटी थी, तब उसे भी घर से निकाल दिया गया था और उसकी सरकारी अध्यापक की नौकरी भी छुड़वा दी गई।

यह पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए ससुर और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। चूंकि मामला भाजपा सांसद की बहन से जुड़ा है, इसलिए यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बाइट- रीना राजपूत , पीड़ित महिला और बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन।

बाइट- शाहिदा नसरीन, सीओ, सहावर।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!