Breaking News

मामूली विवाद में बढ़ा तनाव, वृद्ध की मौत से मचा हड़कंप।

मामूली विवाद में बढ़ा तनाव, वृद्ध की मौत से मचा हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मंगलवार को एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। खेत में बरसात का पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

झगड़े के दौरान 70 वर्षीय रक्षपाल को धक्का लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कुछ ही देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!