Breaking News

कासगंज जेल का बंदी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती।

कासगंज जेल का बंदी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती।

जुम्मन कुरैश, संवाददाता

कासगंज। जिले की जिला कारागार में बंद कुख्यात बंदी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कासगंज जिला अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि कुंटू सिंह अजीत सिंह हत्याकांड सहित कई संगीन मामलों में सजा काट रहा है। फरवरी 2021 में उसे आज़मगढ़ जेल से शिफ्ट करके कासगंज जिला कारागार में रखा गया था। वर्तमान में वह जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है।

अस्पताल में इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और जेल प्रशासन ने पूरे वार्ड को घेरे में लेकर बंदी का उपचार कराया। इलाज के बाद उसे वापस जिला कारागार भेज दिया गया।

हालाँकि इस पूरे मामले में डॉक्टरों ने चुप्पी साध रखी है और किसी ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही जिला अस्पताल और जेल परिसर में चर्चा का विषय बनी रही।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!