Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार।

अवैध तमंचा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पकड़ा गया युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है।

पुलिस के अनुसार एनएच-2 अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान राजू मौर्या उर्फ सत्यप्रकाश (20) पुत्र विनोद मौर्या निवासी ग्राम नेवादा, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP67AN9688) बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और वारदात के समय डराने के लिए तमंचा साथ रखता था। उसने पिछले वर्ष अपने साथियों संग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात भी कबूल की, जिसमें उसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में: प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे, हेड कांस्टेबल नसिरुद्दीन, मोहम्मद हुमायूं, कांस्टेबल विष्णुदत्त प्रजापति, बृजेश चौहान, शंकर राम व हेड कांस्टेबल विरेश कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!