Breaking News

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी सैयदराजा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत पोखरा और भीम बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष विपिन राय के नेतृत्व में हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर पोखरे और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। उनके जन्मदिवस पर यह अभियान चलाकर हम उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संस्कार है।

चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश सेवा, समर्पण और विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर कस्मानन्द त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, मोनू कुमार, राहुल जायसवाल, राजू केशरी, महेंद्र राय, बबलू अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि सहित नगर पंचायत कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!