Breaking News

सामूहिक प्रयासों से शारदा नगर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा।

सामूहिक प्रयासों से शारदा नगर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। थाना शारदा नगर क्षेत्र में पिछले पाँच दिनों से लंबित एक प्रकरण में आज पुलिस द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और स्थानीय प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सकी।

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुए इस मुकदमे के दौरान कई समाजसेवी, पत्रकार और जनप्रतिनिधि थाना परिसर में उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पत्रकार त्रिभुवन लाल वर्मा (हिंदुस्तान), ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र वर्मा (ग्राम पिपरा नदीपार), पत्रकार सोनू पटेल, पत्रकार नसरुद्दीन अंसारी, पत्रकार मोहम्मद इरफान गाजी, पत्रकार रेहान गाजी, विधानसभा महासचिव (140 श्रीनगर) मोहम्मद इरफान, तथा भारतीय किसान संगठन लखनऊ मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने थाना प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि — “यह कदम जनता के न्याय और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाला है।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!