Breaking News

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरदार, बड़ी संख्या में लोग जुड़े सपा से।

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरदार, बड़ी संख्या में लोग जुड़े सपा से।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। सदर विधानसभा क्षेत्र के उमरिया बाजार में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जोश और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अभियान का नेतृत्व युवा नेता धर्म दत्त तिवारी ने किया।

इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।

अभियान में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह (पूर्व राष्ट्रीय सदस्य, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), विपिन वर्मा, अंकित पांडेय, सुनील कुमार, कमलेश, इस्लामुद्दीन, रामू, रामचंद्र, किशोरी लाल, राजकुमार, और नुसरत अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर धर्म दत्त तिवारी ने कहा कि “समाजवादी पार्टी आम जनता की आवाज है और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है।” उन्होंने नए सदस्यों से अपील की कि वे सपा की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!